
राजगढ़। राजगढ़ से ब्यावरा की तरफ जा रही साइ कृपा ट्रेवल्स की एक बस बामलाबे जोड़ के पास स्थित ब्रेकर से अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि यात्री बस को एक ट्राली ने पीछे से टक्कर मारी। घटना उस वक्त की है जब सुबह 9:30 बजे के आसपास बस बामलाबे जोड़ पर पहुंची। यहीं पर स्थित ब्रेकर पर जब बस ने ब्रेक लगाए, तो पीछे से आ रहे ट्राला बारिश के कारण रुक नहीं पाया और बस को पीछे से टक्कर मार दी। बस गति में होने के कारण बस का ड्राइवर बस को रोकने में असफल रहा और सड़क के किनारे पर जाकर बस पलट गई। जिसमें चालक छोटू मेवाड़ निवासी पचोर हाल मुकाम राजगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस घटना में कई और लोग घायल हुए जिन्हें निजी वाहनों के अलावा 108 एंबुलेंस से तुरंत ब्यावरा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां सभी का इलाज चल रहा है इस बस में अधिकांश वे यात्री थे जो राजगढ़ से प्रतिदिन अप डाउन करते हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि यह बस प्रतिदिन इसी समय पर राजगढ़ से ब्यावरा जाती है इस कारण विद्युत वितरण कंपनी में काम करने वाले कई कर्मचारी इसी बस से राजगढ़ और ब्यावरा के बीच अप डाउन करते हैं, जिसके कारण घायलों में उनकी संख्या ज्यादा मिली।

हाईवे पर किस नियम से बना रहे ब्रेकर-
सुगम यात्रा का किस रास्ते से निकलने वाले सभी वहां टोल अदा करते हैं। लेकिन टोल लेने वाली कंपनी द्वारा लगातार एक के बाद एक जगह-जगह ब्रेकर बनाए जा रही हैं। जबकि यह नियमों के खिलाफ है। लेकिन ना तो इन ब्रेकर के निर्माण को लेकर कोई अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और ना ही जनप्रतिनिधि। यही कारण है की ब्रेकर बनाकर जहां दुर्घटनाओं को रोकने की बात कही जाती है, वही इन ब्रेकर के कारण अब लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।

मृतक
छोटूलाल मेवाड़े निवासी पचोर , हाल मुकाम राजगढ़
घायल
नत्थू लाल / बनजारा पुरा – उम्र: 28 वर्ष
राधेश्याम दांगी / ब्यावरा – उम्र: 32 वर्ष
सुनिल मेवाड़े / राजगढ़ – उम्र: 38 वर्ष
पवन नामदेव / राजगढ़ – उम्र: 35 वर्ष
सत्यनारायण नामदेव / राजगढ़ – उम्र: 32 वर्ष
फेजल खान / राजगढ़ – उम्र: 34 वर्ष
रामकरण / राजगढ़ – उम्र: 37 वर्ष
महेंद्र चौहान/ पाका – उम्र: 21 वर्ष
लोकेन्द्र / राजगढ़ – उम्र: 30 वर्ष
