जल्द आएगा एमपी बोर्ड का रोजल्ट

राजगढ़, 30 अप्रैल 2025 — राजेश्वर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, राजगढ़ के लिए आज का दिन गर्व और उत्साह से भरा रहा। स्कूल की कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों ने न सिर्फ़ संस्थान बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया है। CISCE बोर्ड द्वारा घोषित परिणामों में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी मेहनत और लगन का शानदार प्रमाण दिया।
कक्षा 12वीं (गणित संकाय) में:
रूद्र प्रताप सिंह खींची ने 93% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।
अन्वी खरे ने 92.25% के साथ दूसरा स्थान पाया।
मुर्शलीन अहमद खान ने 91.75% अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया।
कक्षा 12वीं (जीवविज्ञान संकाय) में:
अर्पिता दांगी ने 93.50% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी को चौंका दिया।
ज़ैनब बोहरा ने 91.75% अंक लेकर द्वितीय स्थान पाया।
भव्य देवालिया ने 89.75% के साथ तीसरा स्थान अर्जित किया।
कक्षा 10वीं में भी छात्रों ने दिखाया कमाल:
प्रीतम सिसोदिया ने 91.40% अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया।
अंशिका सिंघी ने 91% अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
खुशी सोनी ने 89.20% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय का रिज़ल्ट इस बार भी रहा शानदार और शत-प्रतिशत! इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक श्री फादर अगस्टिन, प्राचार्या सिस्टर रोशनी एवं समस्त शिक्षकगणों ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।