राजगढ़
CBSE बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार भी लड़कियों ने बाज़ी मारते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की एक और मिसाल पेश करते हुए कई छात्र-छात्राओं ने टॉप रैंक हासिल की है।

टॉपर्स

12वीं में स्वामी विवेकानंद विद्यालय की कृतिका तिवारी ने किया टॉप
कृतिका तिवारी ने 95.2% अंक प्राप्त कर जिले में 12वीं की परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन से विद्यालय और अभिभावकों में खुशी की लहर है।

10वीं में दो छात्राएं बनीं संयुक्त टॉपर
संस्कार एकेडमी पचोर की महक सक्सेना और इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की सिम्मी अग्रवाल ने 96% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिले में 10वीं की टॉपर बनीं।

डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ए. साहा ने दी पूरी जानकारी
स्वामी विवेकानंद विद्यालय के प्राचार्य और सीबीएसई डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्री ए. साहा ने बताया कि इस वर्ष जिले के 21 CBSE मान्यता प्राप्त विद्यालयों से कुल 850 छात्रों ने 12वीं और 1600 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी।

उन्होंने कहा, “पिछले वर्षों की तुलना में इस बार परिणाम और भी बेहतर आए हैं। 10वीं का रिजल्ट 94% और 12वीं का रिजल्ट 91% रहा, जो जिले के लिए गर्व की बात है।”


छात्रों के लिए विशेष सुविधा
श्री साहा ने जानकारी दी कि जिन छात्रों के अंक अपेक्षा से कम आए हैं, वे निराश न हों। CBSE द्वारा हेल्पलाइन सेवा शुरू की गई है और छात्र चाहें तो अपनी उत्तर पुस्तिका देख सकते हैं व पुनः जांच के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

12वीं के टॉपर्स – राजगढ़ जिला
▪️ कृतिका तिवारी – 95.2% (स्वामी विवेकानंद स्कूल)
▪️ अभिनव गुप्ता – 94.8% (स्वामी विवेकानंद स्कूल)
▪️ राधिका कारपेंटर – 94.8% (एडवांस्ड किड्स)
▪️ जिज्ञासा साहू – 93.8% (केंद्रीय विद्यालय)

10वीं के टॉपर्स – राजगढ़ जिला
▪️ महक सक्सेना – 96% (संस्कार अकैडमी, पचोर)
▪️ सिम्मी अग्रवाल – 96% (इंटरनेशनल स्कूल)

. हर्ष गुप्ता 95% (नवोदय स्कूल कचनारिया)
▪️ धवल वर्मा – 94% (स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल)
▪️ ऋषि सोनी – 93% (स्वामी विवेकानंद स्कूल)
बधाई और शुभकामनाएं
सभी टॉपर्स को “InsightsStory.News” परिवार की ओर से ढेरों बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!